पंजाब लेबर कार्ड Punjab Majdur Card Apply Online: पंजाब लेबर कार्ड (मजदुर कार्ड) रजिस्ट्रेशन (ई-लेबर पोर्टल) लाभ तथा ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान की जाएगी। पंजाब सरकार ने ऑनलाइन मोड में लेबर कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए ई-लेबर पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिक ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

ई-लेबर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद सभी लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए शुरू की गयी सभी सरकारी योजनाओं तथा अन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया ज सकेगा। आप इस पोर्टल के माध्यम से अपना ई लेबर कार्ड बनवा सकते हैं। यहाँ इस लेख में हम आपको पंजाब ई लेबर कार्ड के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की संपुर्ण जानकारी चरण-दर-चरण मग्दर्शिका के साथ प्रदान करेंगे।
Punjab E-Labour Card Registration
पंजाब के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के द्वारा श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा और श्रमिकों के कल्याण के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान के लिए शुरू की गई सभी योजनाओ का लाभ ले सकेंगे।
Punjab Labour Card
इसके साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को अन्य कई सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस ई-लेबर पोर्टल के ज़रिये राज्य के कर्मचारियों श्रमिकों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में लाभ ट्रांसफर किया जायेगा | इस प्रकार श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा पारदर्शिका आएगी।
पंजाबई–लेबरपोर्टलप्रमुखतथ्य
योजना का नाम | पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन (ई-लेबर पोर्टल) |
आरम्भ की गई | श्रम विभाग के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक |
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | श्रमिकों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ पहुँचाना |
श्रेणी | पंजाब सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.pblabour.gov.in/ |
Objective of Punjab Labour Card Registration
पंजाब सरकार द्वारा ई लेबर पोर्टल की शुरुआत से पूर्व श्रमिकों को अपना लेबर कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस स्थिति में श्रमिकों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता था तथा समय तथा धन दोनों की हानि होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार में श्रम विभाग के सहयोग से ई लेबर पोर्टल की शुरुआत की है।
Punjab Labour Card
इस ई लेबर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है। कोई भी श्रमिक जो बहुत ही कम जानकारी रखता है वह भी हमारे इस लेख के माध्यम से श्रम विभाग के इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में अपने मोबाइल और कंप्यूटर की मदद से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही आप इस पोर्टल की मदद से अपना लेबर कार्ड भी बनवा सकते हैं।
Old Age pension scheme 2020 , वृद्धावस्था पेंशन योजना, ऐसे करें आवेदन ।
पंजाबईलेबरपोर्टलकेलाभ
- इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, गतिशील कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ), दस्तावेज सबमिशन, ऑनलाइन भुगतान गेटवे, ऑनलाइन प्रोसेसिंग का कार्य आसानी से किया जा सकता है।
- इस पोर्टल के लाभों में निरीक्षण की रिपोर्ट देखने और डाउनलोड करने, वार्षिक रिटर्न दाखिल करने, ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से श्रम कल्याण योगदान प्रस्तुत करने, स्व-प्रमाणीकरण योजना के लिए विकल्प और फैक्ट्री विंग और श्रमिक विंग की ओर से संयुक्त निरीक्षण आदि शामिल हैं।
- पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत से श्रमिकों के समय तथा धन दोनों की बचत होगी।
- सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए शुरू की गयी योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खाते के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
- पंजाब के श्रम विभाग द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल पर केवल राज्य के श्रमिक ही पंजाब लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Labour Card केमाध्यमसेश्रमिकोंकोदीयोजनाओंकेलाभ
ई लेबर पोर्टल पर पंजाब लेबर कार्ड के लिए रजिस्टर्ड सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही निम्न योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- वजीफा योजना: – पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए (पहली कक्षा से डिग्री पाठ्यक्रम तक) 3,000 से 70,000 रूपये प्रतिवर्ष
- शगुन योजना: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की दो बेटियों की शादी के लिए- प्रत्येक बेटी के
विवाह पर 31,000 / – (शगुन की राशि)। यदि लड़की स्वयं पंजीकृत सदस्य है, तो वह इस
योजना के तहत अपनी शादी के लिए शगुन के लिए हकदार होगी। - अंत्येष्टि सहायता योजना: – रुपये की वित्तीय सहायता। 20,000 / – एक पंजीकृत
निर्माण श्रमिक या उसके परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद पंजाब राज्य में अंतिम
संस्कार और अंतिम संस्कार पर खर्च के लिए प्रदान किया जायेगा | - निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना: – बोर्ड पंजाब राज्य में 9 वीं से 12 वीं
कक्षा में पढ़ते हुए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए एक बार मुफ्त साइकिल प्रदान
करता है। - निर्माण श्रमिकों के प्रति वर्ष 20,000 / – के मानसिक रूप से विकलांग या विकलांग बच्चों
की देखभाल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी |
पंजाब लेबरकार्डरजिस्ट्रेशन (ई–लेबरपोर्टल) प्रक्रिया
वह सभी आवेदक जो पंजाब के स्थायी निवासी हैं तथा ई लेबर पोर्टल पर लेबर कार्ड के लिए
रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं उन्हें दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको पंजाब श्रम विभाग (ई लेबर पोर्टल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना
होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।

वेबसाइट के होमपेज पर आपको Create New Account का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- आपके द्वारा इस विकल्प पर क्लिक किये जाने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल
जायेगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। - आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना पूरा नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी तथा अन्य
जानकारी दर्ज करके कॅप्टचा कोड को भर देना है। - अपने द्वारा सभी पूछी गयी जानकारियों कोदर्ज करने के बाद आप दसरग जानकारी की
जांच के पश्चात् Submit के बटन पर क्लिक कर दे।
इस प्रकार आपका ई लेबर पोर्टल पर पंजाब लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
हम उम्मीद करते हैं की आपको पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी जरूर
लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने
की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से
पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं
- USA All Bank Name List & Customer Service Helpline Number
- Wintrust Financial Bank Near Me & Customer Service Helpline Number
- Valley National Bank Near Me & Customer Service Helpline Number
- First Citizens BancShares Bank Near Me & Customer Service
- East West Bank Near Me & Customer Service Helpline Number